डीएलएड प्रशिक्षु शिक्षकों का परीक्षा अर्से से लंबित,न्याय के लिए संघ ने कोर्ट में लगाई गुहार


मढ़ौरा (सारण)
सरकार प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सरकारी शिक्षक को प्रशिक्षण का लाभ नहीं दे रही है I यह सरकार की गलत मंशा है I प्रशिक्षण पूरा होने के बाद परीक्षा लेना सरकार की जबाबदेही थी I सरकार अगर परीक्षा नहीं ले सकी है तो इसके लिए वह खुद दोषी है लेकिन सरकार 2013 से इसका लाभ शिक्षको को नहीं देकर सरकार शिक्षकों का दोहन कर है I उक्त बाते परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवाशी ने शिक्षकों की एक बैठक में कही I

उच्च विद्यालय मढ़ौरा में सम्पन्न बैठक में प्रखंड भर के शिक्षकों के बीच वंशीधर ब्रजवाशी ने कहा कि शिक्षकों के अधिकार की बात करना संघ की पहली प्राथमिकता है I शिक्षक के मान सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए संघ पूरी तरह से तत्पर है I डीएलएड ( डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन ) का दो वर्षीय प्रशिक्षण के उपरांत सरकार प्रशिक्षणार्थी की परीक्षा नहीं ले रही है I इसी बहाने सरकार प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण का लाभ नहीं दे रही है I इससे शिक्षक को वेतन वृद्धि में लाभ नहीं मिल रहा है I व्रजवाशी ने कहा कि शिक्षकों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ संघ ने माननीय उच्च न्यायालय में सीडब्लूजेसी-806 /2018 के तहत याचिका दायर किया गया है I इस मामले में कोर्ट ने सरकार से जबाब मांगा था I इस मामले में अभी तक सरकार के तरफ से हलफनामा भी नहीं दिया गया है I बैठक में जिला अध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सूर्यदेव सिंह, निजाम अहमद,संजय राय,पंकज कुमार,हरेन्द्र राय,कुंदन अंकित,ललन सिंह,नागेन्द्र राय सहित प्रखंड के अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थी I