मांझी। प्रखंड के नरवन गांव स्थित रबदे इंसान एग्रोटेक के बैनर तले समन्वित मशरूम इकाई परिसर में सारण व सिवान के किसानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। उक्त इकाई के संचालक व पूर्व जिला कृषि पदाधिकारी शम्भू कुमार ने बताया कि सारण व सिवान के जिला नियोजन पदाधिकारी एवम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आदि ने मशरूम उत्पादन एवम विपणन विषय पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में किसान बेहद रुचि ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में जागरूकता का संकेत है। प्रशिक्षण में सुमन कुमार अंकित कुमार शर्मा रघुनाथ सिंह अविनाश कुमार सिंह मोहन राम सूरजभान सिंह परमानंद भगत धर्मात्मा पाठक बिनोद कुमार यादव दिग्विजय कुमार सिंह आदि किसानों ने भाग लिया।