सारण : विवाद में दो पक्षों में मारपीट
#मुरारी बाबा 
 भेल्दी
 भेल्दी थाना क्षेत्र के शोभेपुर गांव में खेत में बकरी के फसल खाने को लेकर हुई विवाह दो पक्षों में विवाद में दो महिला घायल हो गई। घायल महिलाओं का इलाज गड़खा सीएचसी में हुई। पहले पक्ष की  भोला मियां की पत्नी मुन्नी बीवी ने गड़खा थाना में फर्द बयान दर्ज करा जुलेखा बीवी सलमा बीवी शाहजहां बीवी को आरोपित करते हुए मारपीट करने और सोने के कान बाली छिनने का आरोप लगाया । दूसरे पक्ष के मुमताज की पत्नी जुलेखा खातून ने प्राथमिकी दर्ज पर कान के सोने का छल्ला छीनने का आरोप लगाते हुए मुन्नी बीवी और हसीना खातून को आरोपित किया।पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।