BJP की पहली लिस्ट में पीएम मोदी और राजनाथ सिंह का नाम, आडवाणी युग खत्म…! गांधीनगर से अमित शाह को टिकट

चुनाव डेस्क : बीजेपी ने 2019 के चुनावी योद्धाओं की पहली सूची ज़ारी कर दी हैं.जिसमें गांधीनगर से इसबार लाल कृष्ण आडवाणी की जगह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को टिकट देने का ऐलान किया गया हैं। जबकि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से , राजनाथ सिंह को लखनऊ से , वी के सिंह गाजियाबाद से और स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव मैदान में उतरेंगे.साथ ही बिहार के 17 प्रत्याशीयों की नामों पर मुहर लगा दी गयीं हैं.जिसकों बिहार के घटक दलों के साथ घोषणा की जाएगी।बिहार के प्रत्याशियों के औपचारिक घोषणा बाकी फिर भी सूत्रों के अनुसार प्रमुख उम्मीदवारों के नामों में पटना से रविशंकर प्रसाद, पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह, सारण से राजीव प्रताप रूड़ी, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, बक्सर से अश्विनी चौबे, पाटलिपुत्र से राम कृपाल यादव नाम शामिल हैं.बिहार के सभी 17 नाम तय कर बिहार बीजेपी को भेज दी गयीं हैं.इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस कर पार्टी प्रवक्ता जेपी नड्डा ने दी.वहीं गांधीनगर सीट से आडवाणी के टिकट काट अमित शाह को प्रत्याशी बनाये जाने पर राजनीतिक चर्चाएं गर्म हैं और कहा जा रहा हैं कि अब आडवाणी युग खत्म होने के संकेत दिख रहा हैं.भाजपा के इतिहास में कहा जाता रहा हैं कि भारतीय जनता पार्टी के जिन नामों को पूरी पार्टी को खड़ा करने और उसे राष्ट्रीय स्तर तक लाने का श्रेय जाता है उसमें सबसे आगे की पंक्ति का नाम है लालकृष्ण आडवाणी। लालकृष्ण आडवाणी कभी पार्टी के कर्णधार कहे गए, कभी लौह पुरुष और कभी पार्टी का असली चेहरा। कुल मिलाकर पार्टी के आजतक के इतिहास का अहम अध्याय हैं लालकृष्ण आडवाणी।फिर भी आज प्रत्याशियों के नामो की पहली सूची से गायब ही आडवाणी का नाम.

पार्टी के 182 घोषित नामों में प्रमुख उम्मीदवारो के नाम उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नरेंद्र मोदी, लखनऊ- राजनाथ सिंह, मथुरा- हेमा मालिनी, नोएडा- महेश शर्मा, गाज़ियाबाद- वीके सिंह, गाजीपुर-मनोज सिन्हा, अमेठी-स्मृति ईरानी, मुजफ्फरपुर से संजीव बालियान, मुरादाबाद से सर्वेश कुमार, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, बागपत से डॉ सत्यपाल सिंह, गौतम बुद्ध नगर से महेश शर्मा, एटा राजीव सिंह, शहजहांपुर से अरुण सागर, बदायूं से संघमित्रा मौर्य, नरेणी से संतोष कुमार गंगवार, सीतापुर से राजेश वर्मा, हरदोई से जयप्रकाश रावत, उन्नाव से साक्षी महाराज, उत्तराखंड के अल्मोड़-अजय टम्टा, हरिद्वार-रमेश पोखरियाल निशंक, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ -अनंत कुमार हेगड़े
बंगलोर साउथ- तेजेस्वनि अनन्त कुमार, बैंगलोर नार्थ-सदानन्द गौड़ा, धारवाड़-प्रह्लाद जोशी, उडुप्पी-शोभा करण्डलजे, महाराष्ट्र के नागपुर- नितिन गडकरी, चंद्रपुर-हंसराज अहीर, बीड-प्रीतम मुंडे का नाम हैं.