नालंदा :चार शिक्षकों के सहारे चल रही बालिका विद्यालय
#कुमुद रंजन सिंह/नालंदा

नालंदा
स्कूलों में कम शिक्षकों की बजह से बच्चिया बेहाल हो रहे हैं। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिना शिछक के पढ़ते प्रोजेक्ट बालिका इंटर महाविद्यालय के बच्चियो को देखने को मिला।
मामला +2 बालिका विद्यालय खिरौना की है जहाँ केवल तीन ही शिक्षिका से चलाया जा रहा विद्यालय।
बाकी के नो शिक्षक की डयूटी इंटर की कॉपी जाचने के में है नबम वर्ग की छात्रा रीता कुमारी निशु कुमारी ,बिनीता कुमारी मनीता कुमारी , खुशबू कुमारी, ने बताया कि शिक्षक

की कमी से हमलोगों की पढ़ाई एक या दो ही क्लास हो पाती है इस वजह से हमलोगों को बाहर ट्यूशन का सहारा लेना पड़ता हैं ।इस विद्यालय में आज के दिन भी कोई सेमिनार या महिला दिवस के बारे में नही बताया गया। प्रभार सम्भाली माया बर्मा ने बताया कि हमारी स्कूल की शिक्षको को इंटर की कॉपी जाचने में लगा रहने से हमारी बच्चीयों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही हैं।