​*मधेपुरा:- चौसा मेंलोक शिक्षा समिति का प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न, चकधूम कार्यक्रम का दिया गया जानकारी*
👈कुंज बिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर” मधेपुरा👉
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड सभा कक्ष में साक्षर भारत मिशन लोक शिक्षा समिति  के द्वारा  टोला सेवक ,प्रेरक ,उत्तप्रेरक का बैठक आयोजित किया गया। 
बैठक की अध्यक्षता परमानन्द मंडल प्रखंड समन्वयक ने की।बैठक में श्री मंडल ने प्रेरक ,उत्तप्रेरक ,टोला सेवक को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि समय के साथ आप लोग अपने कार्य में बने रहे हैं ।तथा सरकार की जो मूलभूत उद्देश्य है ।शिक्षा में विकास। इसके लिए हमें सतत  प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। 

के आर पी प्रवीण कुमार प्रसून ने चकधुम कार्यक्रम के अंतर्गत बताया कि हम सभी मिलकर जिला से आदेश प्राप्त होते ही इसे अपने अपने केंद्र पर करेंगे!  जो निर्देश प्राप्त होगी उसके अनुसार एक ही स्थल पर चकधूम कार्यक्रम का आयोजन करेंगे ।इसके लिए श्री प्रसून ने कार्यक्रम का उद्देश्य एवं कार्यशैली पर विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि बच्चों के मानसिक विकास एवं बौद्धिक विकास में यह कार्यक्रम  मदद करेगी। इसके लिए हमलोगों को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है। इस मौके पर रामचंद्र मेहता प्रेरक, अनंत कुमार ,ध्रुव कुमार रजक टोला सेवक, शीला कुमारी, मंजू कुमारी आदि  कर्मी उपस्थित हुए।