आंचलिक पत्रकारो का जिला संघ की बैठक सम्पन्न
#न्यूज़ इनपुट -रवि
नालन्दा
अस्थावां प्रखंड परिसर के सभागार में आंचलिक स्तर पर पत्रकार संघ को मजबूती प्रदान करने के लिये रविवार को बैठक किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि नेशनल जर्नलिस्ट ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह मौजूद थे ।
बैठक की अध्यक्षता नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार ने किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित पत्रकारों को कहा कि पत्रकार सभी जगह पर्ताड़ित किया जाता है।कभी अपनों से कभी सरकारी अधिकारियों से ।संघ जब मजबूत स्थिति में होगा तो कोई परेशान नहीं करेगा।पत्रकारिता में आनेवाली सभी बाधाएं स्वतः समाप्त हो जायेगी।उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर हमारा संगठन मजबूत नहीं है।उसे मजबूत करने से ही पत्रकार व पत्रकारिता मजबूत होगा।सबसे अधिक प्रताड़ना का शिकार भी प्रखंड के पत्रकारों को होती है।जब प्रखंड के सभी पत्रकार संघ में जुड़कर एक साथ चलेंगे तो उनकी समस्या बहुत हद तक कम हो जायेगी।इस मौके पर प्रभात खबर के पत्रकार जमिंदर कुमार ,बेव्व.पोर्टल के पत्रकार शिवधर पासवन, डॉ. रंजीत कुमार मोदी,आर जेडी के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मो.सफी अहमद,कॉग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंहा ,रहुई प्रखंड के पत्रकार अमन कुमार समेत दर्जनों पत्रकार व समाज सेवी मौजुद थे।




Recent Comments