समस्तीपुर:पंसस पति व जेएसएस पर प्राथमिकी
##न्यूज़ इनपुट- केशब बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर जेएसएस श्याम कुमार ने स्थानीय थाना में महथि दक्षिण पंचायत समिति सदस्य के पति दिलीप कुमार नारायण उर्फ पप्पू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गत 1 जुलाई की घटना का जिक्र करते हुए कहा की गाली गलौज के साथ मारने की भी कोशिश की ।प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक श्याम कुमार ने कहा कि 1 जुलाई को 10:30 बजे रात्रि में एक समारोह में शामिल होने गया था।उसी समय आरोपी ने बेवजह गाली गलौज करना शुरू कर दिया।तथा प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक ने थाना अध्यक्ष से करवाई करने का अनुरोध किया है। यह घटना सिरसिया में घटी थी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक के आवेदन पर थाना अध्यक्ष को दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। तथा वहीं दूसरी ओर दिलीप नारायण उर्फ पप्पू ने थाना अध्यक्ष को एक आवेदन दिया है। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर अमित कुमार एवं जेएसएस श्याम कुमार पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है।प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।