
दिघवारा प्रखंड के कुरैयां पंचायत के चंवर में लगी भीषण आग
# 25 बिगहा में लगी गेहूं जलकर खाक
# बिजली विभाग जिम्मेदार, विद्युत तार बना आगजनी का कारण
दिघवारा ( सारण) दिघवारा प्रखंड के कुरैयां पंचायत के चँवरा में लगी भीषण आग की लपटों ने 25 बिगहा गेहूं को खाक में तब्दील कर दिया । प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह ,पंचायत मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार सिंह व ग्रामीणों ने बोरिंग पंप सेट लगा कर आग पर काबू पाने के लिए प्रयासरत रहे किंतु आग बढ़ता ही जा रहा था। प्रखंड प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन व जिला प्रशासन की सूचना पर दिघवारा अग्निशामक दस्ता दमकल सहित पहुंचा और काफी मेहनत मुशक्कत के बाद आग को आगे बढ़ने से रोका गया व लपटों पर काबू पाया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की उपेक्षा से यह अग्नि कांड हुए । 11000 विद्युत केबुल गिरने से उठी आग की लपटों ने गेहूँ की फसलों को लपेट लिया और तेज हवा में आग आगे बढ़ने लगी । ग्रामीणों ने लपटों को देखा और पंचायत मुखिया सहित प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह ने तत्काल बोरिंग व पंप सेट स्टार्ट कराकर आग के फैलाव को रोकने की कोशिश करतें हुए प्रखंड प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन व जिला प्रशासन को सूचना दी । दिघवारा अग्नि शामक दस्ता दमकल सहित पहुंचा और काफी मेहनत मुशक्कत के बाद आग को आगे बढ़ाने से रोका गया व लपटों पर काबू पाया गया । पंचायत मुखिया के अनुसार लगभग 25 बिगहा जमीन में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गए । जिसमें कुरैयां, पुरुषोत्तम पुर के अलावे सीमावर्ती त्रिलोकचक पंचायत, बरूआं पंचायत के किसानों की भारी क्षति हुई । कितने की क्षति हुई? क्षतिग्रस्त किसानों की सूची अंचलाधिकारी कार्यालय द्वारा आकलन के बाद ही बताया जाएगा ।
पंचायत मुखिया संजय कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत सहायक अभियंता, सोनपुर व कनीय अभियंता, दिघवारा को कई बार आगाह किया गया किंतु वह किसी ग्रामीण व जन प्रतिनिधि को सुनने के लिए तैयार नहीं रहा । मुखिया के अनुसार गत् भीषण वर्षा में 11 हजार केवी के 6 पोल गिर गए थे जिसे किसी तरह बिजली विभाग ने खड़ी कर आपूर्ति जारी रखी किंतु न तो पोल की पक्की गड़ाई हुई और न विद्युत केबुल नए लगाए गए । लिहाजा, इस आगजनी के जिम्मेदार विद्युत विभाग है और हर्जाना के लिए हम ग्रामीण कोर्ट तक का दरवाजा खट खटाएंगे।
प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड प्रशासन को क्षति का आकलन का निर्देश दिया गया है। नियमानुसार किसानों को क्षतिपूर्ति की जाएगी ।
बोले अंचलाधिकारी,दिघवारा “प्रखंड कृषि पदाधिकारी को कुरैयां पंचायत में आग से जली फ़सलों की क्षति आकलन के लिए भेजा गया है,प्रतिवेदन आने के बाद क्षतिपूर्ति की अग्रेतर कार्यवाही होगी ।”




Recent Comments