सारण :रामगढ़ा में 2 सौ लोगो का निःशुल्क नेत्र जांच
#27 दिसम्बर को होगी ऑपरेशन

गड़खा(सारण)
महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बॉक्स के तत्वधान से गरखा प्रखंड के रामगढ़ा गांव में शुक्रवार को  नेत्र जाँच शिविर का आयोजन हुई, जिसमे गरीब व कमजोर दो सौ लोगों के नि:शुल्क जांच किया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने मरीजों के आंखों की जांच कर बेहतर इलाज को लेकर परामर्श दिया गया व दवा निःशुल्क दवा वितरण की गई। वही जांच के दौरान 3 दर्जन से अधिक मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित किया गया। जिन का ऑपरेशन 27 अक्टूबर को सराय बॉक्स स्थित अस्पताल में किया जाएगा। 

इसकी जानकारी देते हुए मिर्जापुर पंचायत के सरपंच पारस राय ने कहा कि मिर्जापुर गौहर बसंत , रतनपुरा बसंत मनोहर बसंत ब्रह्म स्थान झौवा बसन्त दिघवारा प्रतापपुर फतेहपुर सहित दर्जनों गांव के सैकड़ो लोगों का नि:शुल्क नेत्र जांच किया गया। डॉ सन्तोष कुमार डॉ ब्रिज मोहन चौधरी कुश कुमार दीपक कुमार सुभाष राय आदि जाँच दल में शामिल थे। बालेश्वर पाण्डेय यूबीजीबी के शाखा प्रबन्धक दशरथ राम, नागमणि प्रसाद, मुरारी स्वामी भोला राय सुरेन्द्र राम श्याम बाबू राय सिया राम साह आनंदी साह नागेन्द्र माझी मनोज शर्मा नीलमणि प्रसाद  शंकर राम सतीश कुमार अभिषेक कुमार राय किशोर राम प्रेम राय पन्नालाल मांझी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।