सारण :रानी पद्मावती का अपमान सहन नहीं करेगी कुँअर वाहिनी सेना-जीतेन्द्र स्वामी
——————————————————————#न्यूज़ इनपुट -देवेंद्र कुमार सिंह

रसूलपुर –
स्थानीय रसूलपुर चट्टी स्थित कुँअर वाहिनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष व बीजेपी नेता जीतेन्द्र स्वामी ने कहा कि रानी पद्मावती का अपमान कुँअर वाहिनी सेना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।उक्त बातें उन्होंने रसूलपुर चट्टी स्थित बुनियादी बिद्यालय के प्रांगण में रबिबार को आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं ।इस फिल्म के पूर्ण बैन होने तक लड़ाई लड़ते रहेंगे ।स्वामी ने बैन लगाने के लिए युवकों को प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक सोशल मीडिया के माध्यम से बिरोध जताने की भी अपील की।उन्होंने कहा कि आगामी 09 मई को पटना में आहूत स्वभीमान रैली में भारी मात्रा में भाग लेने की अपील की।इसके पूर्व तरैया के पूर्व जिप सदस्य अनिल कुमार सिंह, मुखिया बागेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष अविनाश चन्द्र उपाध्याय, भुट्टु सोनी,खुर्शिद नैयर ,प्रकाश सिंह पुन्नु आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।मौके पर मंडल उपाध्यक्ष बिकास सिंह पिकु, हिन्दू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, संजय साह,रंजीत सिंह,बिकास जी ,संजीव कूमार मंटू आदि समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।अध्यक्षता जीतेन्द्र सिंह व संचालन रबि कुँअर ने किया।




Recent Comments