सारण :रसूलपुर मे ब्यवसायी की चाकू से गोदकर हत्या
▶आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ,आगजनी
▶सभी दुकानें बन्द ,चार घंटे बाद हुआ यातायात सुचारु
—–
देवेंद्र कु सिंह रिपोर्ट 
—-
 रसूलपुर –
स्थानीय बाजार स्थित बसन्ती मार्केट में जेनरल स्टोर की थोक बिक्रेता ब्यवसायी की बीती रात्रि अपराधियों ने चाकु से गोदकर हत्या कर दी।घटना सोमबार की रात्रि 9-00 बजे की है।जब ब्यवसायी अवधेश सिंह रोजाना की तरह अपनी दुकान बन्द कर बाईक से अपने घर नवादा जा रहा था।     मृतक के साले ने दर्ज कराया प्राथमिकी ।इस संबंध में दाउदपुर थाना क्षेत्र के बँगरा गाँव निवासी मृतक के साले बिनोद कुमार सिंह ने रसूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर रसूलपुर स्थित रूद्रराज फार्मा दवा ब्यवसायी व एकमा थाना क्षेत्र के पंचुआ गाँव निवासी अजय कुमार प्रसाद के पुत्र रूद्रराज को अभियुक्त बनाया है।                                       घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में रसूलपुर चट्टी पहुँच छपरा -सीवान मुख्य मार्ग व रसूलपुर -चैनपुर पथ समेत रसूलपुर के सभी लिंक सड़क को जाम कर सड़क पर आगजनी किया एवं सभी दुकानें बन्द करा दिया जिससे घंटो यातायात अवरूद्ध रहा।आक्रोशित ग्रामीण एसपी व डीएम को बुलाने के साथ मृतक के परिवार मे सरकारी नौकरी तथा हत्यारे की अविलम्ब गिरफ्तारी की माँग कर रहे थे।चार घंटे बाद हुआ यातायात सुचारु ।घटना के बाद जाम की सूचना मिलते ही रसूलपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार एकमा थानाध्यक्ष नीरज कुमार  व इंसपेक्टर हीरालाल प्रसाद ने काफी मशक्कत से लोगों को समझाया  बुझाया तथा हत्यारे की अविलम्ब गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर चार घंटे बाद यातायात बहाल हो पाया।