सारण :युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया रक्तदान का महत्व

छपरा-
युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के द्वारा 3 फरवरी को द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के लिए जन जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आईजी एनएसएस अवार्डी मंटू कुमार यादव के नेतृत्व में नगरपालिका चौक ,थाना चौक, और अस्पताल चौक पर किया गया ।
नुक्कड़ नाटक का शुभारंभ जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व एनएसएस समन्वयक डाॅ विद्यावाचस्पतित्रिपाठी सीपीएस स्कूल के निदेशक डाॅ हरेंद्र सिंह और आइडियल स्कॉलर पब्लिक स्कूल के प्राचार्या डा०अंजली सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्या वाचस्पति त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान है प्राणी पूजा इसके जैसा ना कोई दूजा एवं सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करने की अपील की।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं ने बताया कि रक्तदान जीवनदान है हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से बहुत से जरूरतमंद लोगों की जान बचती है ।
इसके महत्व का पता हमें तब चलता है जब कोई अपना रक्त की कमी से दम तोड़ देता है। नुक्कड़ नाटक में कलाकारों की भूमिका में प्रिंस कुमार, रंजीत भोजपुरिया ,मकेशर पंडित, गुड़िया कुमारी ,सिंकी कुमारी, निधि कुमारी ,प्रीति कुमारी, नीतू कुमारी, मोहम्मद शमशाद, दीपक कुमार ,रौशनी रोशन ,अरविंद कुमार,इंजीनियर कुमार,तथा युवा साथियो मे रणजीत कुमार, मोहित कुमार, मनिश,रितेश, किसन ,रौशन धोनी, सोनाली ,क्षमा, रचना पर्वत ,आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई!!!!




Recent Comments