
प्रखंड में कई आंगनबाड़ी केन्द्रों का नहीं बंटा टेक होम राशन
#रजनीश पांडेय/इसुआपुर (सारण) : प्रमुख ने गुरुवार को कई आंगनबाडी केन्द्रों का औचक निरक्षण किया और टेक होम राशन बितरण का जायजा लिया ।प्रमूख सरोज कुमारी को कई दिनों से टेक होम राशन में गड़बड़ी की लगातार शिकायते मिल रही थी उन्ही शिकायतो के सत्यापन हेतु में प्रमुख ने कुछ केन्द्रों का खुद से निरक्षण किया ।निरक्षण के दौरान केन्द संख्या 38 पर जब प्रमुख पहुची तो केंद्र पर मात्र दो बच्चे पाये गए जबकि 11:40 बजे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने जांच कर निरक्षण पंजी में दर्शाया है कि केंद्र पर 20 बच्चे उपस्थित है लेकिन ठीक 12:25 बजे जब प्रमुख केंद्र पर पहुँचती है तो मात्र दो बच्चे ही उपस्थित पाये गए और टी.एच.आर पंजी में मात्र दो लोगो को बितरण किया गया है जब सेविका से क्रय पंजी के बारे में पूछा गया तो सेविका ने बताया कि क्रय पंजी सी.डि.पि.ओ के पास है । वही निरक्षण के अगले दौर में लौआ पंचायत के केंद्र सांख्य 10 पर मानक के अनुरूप टी.एच.आर का बितरण नही पाया गया । वजन में सभी सामग्री कम था ,केंद्र सांख्य 11 पेपर टी.एच. आर बितरण की कोई तैयारी नही थी और क्रय पंजी भी गायब था ।
प्रमुख ने सभी केन्द्रों में निरक्षण पंजी पर स्थिति का उल्लेख किया और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को इसकी जानकारी देते हुए पत्र लिख कर प्रखण्ड बाल विकास परियोजना पदाधिकार छाया कुमारी के खिलाफ शिकायत की है ।प्रमूख ने बताया कि बाल विकास परियोजना पदाधिकार छाया कुमारी ने प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में इस प्रकार से अराजकता का माहौल बनाया है कि सभी केन्द्रों की सेविकाओं का केन्द संचालन करना मुसकिल हो गया है ।प्रमुख ने छाया कुमारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखण्ड के केन्द्रों का इस कदर आर्थिक शोषण उक्त पदाधिकारी द्वारा किया जा रहा है कि उनके पास उतनी राशि बच ही नही पाती जिससे टेक होम राशन का वितरण सुचारू रूप से किया जा सके ।




Recent Comments