छपरा। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र ख़रीदहा स्तिथ टोल प्लाजा के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक की मौत हो गई।तथा घटना में दो युवक बुरी तरह घायल हो गया।मृतक में टोल प्लाजा के सुरवाईजर औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के संढैल निवासी राजेन्द्र प्रसाद सिंह का पुत्र सौरभ कुमार सिंह बताया जाता है।जबकि दूसरा मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो बाजार निवासी राम चन्द्र साह का 21 बर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ गामा बताया जाता है।तथा घायलों में सोनहो निवासी विनय शंकर तिवारी का पुत्र विकास तिवारी,पिन्टू तिवारी का पुत्र सुधांशू कुमार बताया जाता है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात्रि 9 बजे के करीब रोहित कुमार बाइक से अपने दो दोस्तों के साथ भेल्दी के तरफ जा रहा था।उधर से टोल प्लाजा सुरवाईजर अपने बाइक से सोनहो बाजार से कर्मी को लाने जा रहा था।तभी टोल प्लाजा के समीप दोनों बाइक की टक्कर हो गई।।घटना की सूचना पर भेल्दी पुलिस करवाई में जुटी है।