दैनिक खोज खबर पानापुर (सारण) थानाक्षेत्र के बसहियां मे युवक के गंडक नदी में डुबने से हुई मौत। युवक के मौत से गांव में पसरा सन्नाटा। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बसहियां गांव के स्वर्गीय बच्चू राय का 26 वर्षीय पुत्र मनोज राय गुरुवार की संध्या शौच के लिए गंडक नदी के किनारे गया था, लेकिन वह देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की परन्तु कहीं कुछ पता नहीं चला।अहले सुबह  ग्रामीण मनोज को ढूंढने नदी किनारे पहुंचे जहां उसका एक चप्पल नदी किनारे दिखाई दिया। लोगों ने आशंका जताई की शायद उसका पैर फिसला गया और वह नदी में डूबे गया है।जिसकी सूचना लोगों ने मनोज के परिजनों, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रशासन तथा एसडीआरएफ को दी।तथा स्थानीय लोग खोजबीन जारी रखें।करीब एक दो घंटे के बाद मनोज का शव नदी में दिखाई दी।सूचना पाकर  थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से जानकारी लिए तथा शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मौके पर स्थानीय मुखिया अमरेन्द्र कुमार सिंह, सरपंच साधु राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।