मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा प्रखंड के मिर्जापुर भाग- 21 समिति सदस्य पद पर निवर्तमान समिति सदस्य मिथिलेश कुमार ने सोमवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।नामांकन के दौरान समर्थकों ने उत्साह प्रकट करते हुये अबीर गुलाल उड़ाया और मिथिलेश जिंदाबाद के नारे लगाये।बता दें कि पिछले पंचायत चुनाव में भी मतदाताओं ने सर आंखों पर लेकर विजयी बनाया था।इस बार भी समर्थकों के जोश खरोश से अपनी जीत के प्रति आशान्वित है और मीडिया को बताया कि जनता जनार्दन का उन्हें भरपूर सहयोग मिला है और इस बार भी मेरे क्षेत्र के मतदाताओं में काफी मेरे प्रति सहयोग की भावना हैं।इसके पीछे उन्होंने तर्क गिनाया की मैं हमेशा लोगों के सुख दुख में जुड़ा रहता हूँ।इसका प्रतिफल चुनाव में लोगों के वोट के रूप में मुझे आशीर्वाद प्राप्त होता है और इस बार भी लोग अपनी मन बना चुके हैं कि वोट मुझे ही देंगे।