सारण में फिर हत्या , बारात गये युवक का शव चंवर से बरामद

परसा (सारण) : थाना क्षेत्र के सिकट्टी-फतेहपुर गांव के पास पशुरामपुर चंवर से एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. शिनाख्त के बाद मृतक युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के पोरइ गांव निवासी अशोक राय के 25 वर्षीय पुत्र अजय राय बताया जाता है. मिली जानाकरी के अनुसार मृतक युवक अजय राय अपने गांव दरियापुर के पोरइ गांव से परसा क्षेत्र के फतेहपुर -सिकट्टी गांव बारात आया हुआ था.बारात से महज आधा किलीमीटर दूर पसुरामपुर चंवर में सुबह शौच गये ग्रामीणों ने शव को देखा , तो खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई.पुलिस ने सूचना पाकर मौके से शव को बरामद कर लिया.जहां पर हत्या में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद हुआ है.पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज मामले की जांच में जुटी है .बता दे की पिछले ही सप्ताह में छपरा शहर में भी दो हत्याओं से शहर सहमा हुआ था , फिर परसा में युवक की हुई हत्या से जिला में अमन चैन पसंद लोगों में भय व्याप्त हो रहा है.