
सारण साइकलिंग एसोसिएशन के बैनर तले “सेव ड्राइव सेव लाइफ” के उद्देश्य साइकिल रैली
छपरा ( दिनांक 23 जनवरी 2019) : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयन्ती के अवसर पर सारण साइकलिंग एसोसिएशन के बैनर तले “सेव ड्राइव सेव लाइफ” के उद्देश्य युक्त एक लगभग 300 बच्चे बच्चियों की साइकिल रैली जलालपुर उच्च विद्यालय से महेंद्र मिश्र चौक तक निकली गयी जिसे S D M श्री लोकेश मिश्रा ने को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सह इंसानियत जिंदाबाद के सक्रिय सदस्य श्री विवेकानंद तिवारी ,उपाध्यक्ष श्री आलोक रंजन,रीता कुमारी पाल, अमरेंद्र सिंह,श्री शम्भू नाथ दीक्षित,छोटन तिवारी,शैलेन्द्र साधु,श्री शशि कांत तिवारी,श्री राजू कुमार तिवारी,कफील मुमताज,सचिव श्री प्रभातेश कुमार,युवा क्रांति रोटी बैंक के सचिव श्री विजय सिंह,राधेश्याम गुप्ताऔर मां यूथ ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारी जलालपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक,शिक्षक गण के अलावे विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण और छात्र छात्राओं ने भाग लिया।रैली समाप्ति उपरांत सभी सदस्यों ने बीना हैमलेट के चला रहे बाइक चालको को रोक कर उन्हें हैमलेट के प्रयोग के फायदे बताए तथा साथ मे एक गुलाब का फूल और राष्ट्रीय झंडा प्रदान गया गिफ्ट के रूप में यादास्त के लिए।इसी दौरान श्री राधेश्याम गुप्ता के नेतृत्व में जरूरत 35 मंद महिलाओ को उलेन ट्राउजर और लांग मोजा तथा पुरुषो को जैकेट सभी सदस्यों ने प्रदान किये।




Recent Comments