● एक की परीक्षा देने जाने के दौरान तो दो की परीक्षा देकर लौटते समय हुआ हादसा

● सुबह में इसुआपुर में घटी घटना तो दूसरी हादसा शाम को गौरा में

मढ़ौरा(सारण)। बुधवार को इंटर की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की इसुआपुर में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।वही वुधवार की शाम को इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रहे दो परीक्षार्थी के लिए काल बनकर आया ।एसएच 90 के गौरा हनुमान मंदिर के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी । कुचलने से बुरी तरह से जख्मी हुए दो छात्र की मौके पर मौत हो गई । एक छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने आनन फानन में नगरा पीएचसी पहुंचाए । जहा से उसे गंभीर स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया है । मृतक में रंजय कुमार सिंह का पुत्र 17 वर्षीय  आदित्य कुमार, भास्कर सिंह का पुत्र 16 वर्षीय अमन कुमार का नाम बताया गया है । वही जख्मी में शैलेश सिंह का पुत्र 17 वर्षीय देवेजय कुमार का नाम बताया गया है । तीनों मशरक के एकही गांव देवरिया के निवासी बताए जा रहे है  । 

खैरा रामपुर में परीक्षा देकर घर लौट रहे थे तीनों परीक्षार्थी :

तीनों छात्र मशरख के देवरिया गांव के निवासी और चैनपुर चरिहार इंटर कॉलेज के छात्र बताए ग ए है । घर से तीनों एक बाइक से खैरा के राणा प्रताप सिंह उच्च विधालय रामपुर कला सेंटर पर परीक्षा देने के लिए निकले थे । तीनों पांच बजे परीक्षा देने के बाद वापस एक बाइक पर सवार होकर घर के लिए चले थे । नगरा से एस एच 90 होकर घर जा रहे थे । करीब छह बजे के करीब गौरा के महावीर मंदिर के पास ही पहुंचे थे तभी एक अनियंत्रित ट्रक के चपेत में आ गए । 

ट्रक को पुलिस ने किया जब्त :

घटना स्थल से पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है । वही घटना स्थल पर ट्रक के चक्के के करीब परीक्षार्थियों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त पड़ी हुई थी ।ओपी इंचार्ज नित्यानंद राय ने बताया कि संध्या छह बजे के करीब उन्हे दुर्घटना की सूचना मिली थी । सूचना के साथ जब वे मौके पर पहुंचे तो तीन परीक्षार्थी सड़क पर जख्मी पड़े थे । ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। घटना स्थल पर ही परीक्षार्थियों की बाइक भी पड़ी हुई थी । समाचार प्रेषण तक मृत परीक्षार्थियों के परिजन नगरा पीएससी में पहुंच गए थे । 

इसुआपुर में ट्रक ने छात्र को रौंदा, मौके पर हुई मौत
                  
इसुआपुर थाना क्षेत्र के चहपुरा देवी मंदिर के पास बुधवार को अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल से इंटर की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को कुचल डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृत छात्र की पहचान गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी झमीन्द्र यादव के 17 वर्षीय पुत्र पवन कुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव के लाल देवराम का 17 वर्षीय पुत्र राजा कुमार है। जिसे पीएचसी इसुआपुर में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। घटना सुबह के लगभग 7 बजे की है। दोनों छात्र इंटर की परीक्षा देने छपरा जा रहे थे कि घने कोहरे के बीच छपरा से मशरक की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। वहीं घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सत्तरघाट-छपरा मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया। बाद में थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष विजय कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष राजेश राय, गुड्डू अंसारी तथा रविंद्र महतो के समझाने-बुझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए। तब जाकर यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।