गोपालगंज :महिला हत्याकांड के जांच में पहुची एफ एस एल की टीम
#दामोदर मीश्रा
विजयीपुर (गोपालगंज ):–
स्थानीय मंगलवार की रात्रि में हुई सुनीता देवी की हत्या के मामले में गुरुवार को जांच के लिए मुजफ्फरपुर से एफ एस एल की तीन सदस्यीय टीम विजयीपुर के पगरा सहडीगरी गांव पहुची । जांच के दौरान टीम ने घटना स्थल पर जमें खून की मात्रा को एकत्रीत किया,वही मकान से घटना की जगह से एक विकेट(डंडा) भी मिला जिसमे खून के धब्बे लगे हुए थे .टीम ने घटना स्थल के बाद आस पास की जगहों से भी सैम्पल एकत्रित किया साथ ही जिस पहसुल का उपयोग हत्या में की गई थी । उसका भी नमुना लिया.