प्रवासियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

प्रवासियों की संख्या के अनुसार क्वारेंटाइन सेन्टर बढ़ाने की जरूरत बताया

पानापुर(सारण) रविवार को तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने प्रखंड के विभिन्न क्वारेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण किया ।विधायक श्री राय ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिथौरा ,मध्य विद्यालय बेलौर ,उच्च विद्यालय सतजोड़ा , उत्क्रमित मध्य मुरलीमठ आदि गांवों में बनाये गए क्वारेंटाइन केंद्रों का निरीक्षण किया एवं अप्रवासी मजदूरों से केंद्र पर मिल रही सुविधाओ की जानकारी ली । विधायक ने मजदूरों को ढांढस बंधाया कि आप विपदा की इस घड़ी को अवश्य जीत लेंगे।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की विभीषिका को देखते हुए एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आपलोगो को निर्धारित समय तक क्वारेंटाइन सेंटर पर रहना अति आवश्यक है । उन्होंने मौके पर उपस्थित बीडीओ एवं सीओ को इन अप्रवासी मजदूरों को मिलनेवाली सरकारी सहायता का पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान बीडीओ मो .सज्जाद एवं सीओ रणधीर प्रसाद भी मौजूद थे ।