सारण : मशरक के युवक का विदेश में मौत के बाद शव घर पंहुचा , मचा कोहराम
न्यूज़ इनपुट -हरिकिशोर सिंह
मशरक (सारण) :
मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के महेश भगत के 52 वर्षीय पुत्र प्रभुनाथ प्रसाद की मौत सउदी अरब के रियाद शहर में हो गई थी । जिनका शव महिनो बाद गांव में पहुचने पर कोहराम मच गया । देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक प्रभुनाथ प्रसाद सउदी अरब में रियाद शहर में मार्को कंपनी में चालक का काम करता था। मौत की सूचना मृतक के परिजनों को रिस्तेदारो ने नही दिया था। जो आज अचानक शव पहुचने के कुछ देर पहले दिया। ग्रामीण बीरबल प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रभुनाथ प्रसाद की मौत गत 25 नवंबर 17 को हुआ था। मृतक प्रभुनाथ प्रसाद एक मिलनसार युवक था। जो गांव में जब आता था तो युवकों के साथ ज्यादा समय देता था यही कारण है कि उसके मौत की खबर पर सभी लोग शोकाकुल है। मृतक के पत्नी शैल देवी का रो- रो कर बुरा हाल है।




Recent Comments