सारण :आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत 
परसा-
डेरणी थाना क्षेत्र के खजौली गाँव में रविवार की शाम चाय बनाने के दौरान आग की चपेट में आने से  25 बर्षीय बुरी तरह झुलस महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी ।मृतक महिला सुनील सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह बताई जाती है।विदित हो की आग से झुलसी घायल महिला को गंभीर हालत में परिजनों द्वारा उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया था ।जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के उपरांत गंभीर स्तिथि को देख बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया था ।घटना के उपरांत घायल महिला को उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।जहाँ उपचार के दौरान महिला की मौत हो गया।