सारण :मढौरा विधायक ने ‘हर घर नल का जल’ योजना का किया उद्धघाटन
✍अयूब रजा की रिपोर्ट

नगरा / मढ़ौरा : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अतर्गत मढौरा प्रखंड के रसूलपुर पंचायत के छः नम्बर वार्ड में स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने शुक्रवार को मुख्यमन्त्री सात निश्चय योजना के अन्तर्गत हर घर नल का जल योजना का उद्घाटन किया। प्रखंड में सात निश्चय योजना के किर्यान्वयन में प्रथम पंचायत है । रसूलपुर जिसने सात निश्चय योजना के कार्यो को किया है। वहीँ इस मौके पर विधायक जीतेन्द्र कुमार रॉय ने कहा की यह मुख्यमंत्री का संकल्प है.जिसमें हमलोगों की साझेधारी भी है। यह पांच साल में हर घर तक बिजली ,जल ,व सड़क पहुंचेगी.विधायक ने आग्रह किया ग्रामीणों से की अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए जिससे क्षेत्र का विकास हो क्षेत्र शिक्षित हो। इस मौके पर रसूलपुर पंचायत के मुखिया अरविन्द कुमार , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र राय , बीडीओ बीर बहादुर पाठक , मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित, मनरेगा जेई मो असद , पुर्व मुखिया शुभनारायण राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments