वैशाली :शिक्षक संघ गोप गुट की बैठक हुई सम्पन्न
 प्रेम कुमार- बिदुपूर (हाजीपुर) 
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के बिदूपुर प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक में आठ सूत्री मांगों के समर्थन में चर्चा किया गया।बैठक में 16 दिसबर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
बिदूपुर प्रखंड के बलाटांर संकुल संसाधन केंद्र परिसर में आयोजित बैठक में अध्यक्षता सम्मानित अध्यक्ष भुवनेश्वर राय ने किया।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय ने कहा कि सरकार को सर्वोच्च न्यायलय एवम उच्च न्यायलय के निर्णय के आलोक में नियोजित शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन मान देना होगा,34540 के शिक्षकों के समूह के बिना शर्त ऐच्चिक स्थानांतरण करने,प्रोन्नति में शिथलीकरण की 31 दिसबर ,द्वितीय प्रयास में उत्तीर्ण अप्रशिक्षित उच्च योग्यताधारी को प्रशिक्षित वेतनमान आदि मांग को लेकर 16 दिसबर को जिला मुख्यालय पर धरना कार्यक्रम रखा गया है।उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में जुटकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वाहन किया।इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष विद्या सागर राय, प्रखंड अधयक्ष राम प्रवेश राय, सचिव अवधेश कुमार,कोषाध्यक्ष मधुप रंजन वर्मा,रमेश कुमार,रणजीत कुमार,प्रकाश चन्द्र,हरवंश कुमार, राजेश्वर राय, प्रभात सिंह,सत्यजीत कुमार,अनिल कुमार,नीलम कुमारी,कंचन कुमारी,गीता कुमारी,सविता कुमारी,अमरेंद्र कुमार सरिता कुमारी,संजय कुमार सिंह ,राहुल कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया।