मढ़ौरा(सारण)। बढ़ती महंगाई के खिलाफ आरेजडी ने रविवार को स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आईं उसमें विधायक श्री राय ने बैलगाड़ी पर जुलूस में है, जबकि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता टमटम, बाइक व पैदल ही जुलूस में शामिल थे। विधायक ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है।लोग भूख से मर रहे हैं। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और सत्ता पक्ष के नेता चुप हैं। हमारी पार्टी राजद बिहार के सभी प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

रविवार को राजद विधायक ने अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व जुलूस का नेतृत्व किया।विधायक ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बैल गाड़ी पर सवार होकर चीनी मिल परिसर से निकले।साथ ही गैस सिलिंडर भी लिए हुये थे।साथ में कई बैलगाड़ी पर भी और कार्यकर्ताओं की टोली भी गायन के साथ विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में साथ साथ था। कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते दिखे।

बता दें कि हर दिन डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।ऐसे में महंगाई से त्रस्त लोगों की नब्ज को पकड़ राष्ट्रीय जनता दल ने 18 और 19 जुलाई को बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।इसी क्रम में रविवार को मढ़ौरा समेत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया।जबकि जिला मुख्यालय छपरा में 19जुलाई को विरोध कार्यक्रम प्रस्तावित है।कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बीरेंद्र राय, हरेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया मिथिलेश राय, सुमित कुमार सिंह, धनंजय राय, प्रदीप ठाकुर,नंदन यादव, उमेश राय,शोभित राय, मंटू प्रसाद, प्रमोद कुमार, छठीलाल चौरसिया,समेत सैकड़ो की संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल थे।