सारण :शिक्षक संघ मुख्यमंत्री के विकास दौरा का करेगी विरोध-
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
समान काम समान वेतन मामले मे सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट मे की गयी अपील पर रोष जताया -:
डोरीगंज-:
“””””””””””
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव  सह सारण  जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुएनियोजित शिक्षको के पक्ष मे आये।   पटना उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सराक द्वार सर्वोच्च न्यायालय मे अपील किये जाने की तीखी भर्त्सना करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षको के साथ धोखा किया है।
जब हमारा संघ मामला पटना उच्च न्यायालय मे दायर किया था तो सरकार ने विधान सभा मे व संगठन से वादा किया था की माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान किया जाएगा मामला कोर्ट मे है । फैसला आ जाने पर उसका सम्मान किया जाएगा।अब जब संगठन सरकार से केस जीत गई है तो वह हमे दिग्भ्रमित करना चाह रही है । इससे हम सभी
बिहार के तीन लाख पचास हजार शिक्षक डरने वाले नही है हम सर्वोच्च
न्यालय तक पहुंचने मे सक्षम है।एडियर के सांथ ब्याज सहित सरकार को भुगतान करना पडेगा।इसके अलावे उन्होने कहा कि हम सभी शिक्षक सड़क से सदन तक सरकार का विरोध करेंगे। माननीय मुख्य मंत्री का जब एकमा मे विकास दौडा होगा तो संघ पुरजोर विरोध करेगा उसकी रणनीति अभी से ही तैयार की जा रही है।हम शिक्षको का हक व उनका सम्मान दिलाने के लिए कटिबद्ध है।इस अवसर पर संघ के सारण जिला महासचिव जाहीर अहमद हुस्सैन सचिव राकेश रंजन दिलीप कुमार गुप्ता,हरेन्द्र राय रणविजय कुमार आदि उपस्थित थे।