सारण :मढौरा मे अनियंत्रित टाटा मैजिक व बाइक की टक्कर मे बाइक सवार दो जख्मी 
मढ़ौरा (सारण) 
थानाक्षेत्र के मिर्जापुर बाजार पर अनियंत्रित टाटा मैजिक व बाइक के आपस में टक्कर हो गई ।जिसमे बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गये ।जख्मी  बाइक सवार मिर्जापुर बाजिदभोरहां निवासी प्रकाश राय व शिलानाथ राय बताये जाते है। मिली जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक व बाइक के आपस में टक्कर हो जाने के बाद घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने थाना के गस्ती वाहन के द्वारा के द्वारा रेफरल अस्पताल भेजा ।जहां डाक्टर ने बताया की प्रकाश राय को हल्की चोट आई जबकि शिलानाथ राय गंभीर रुप से घायल है ।दोनो घायलों का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल मे चल इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को जप्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार घायलों के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।