सारण :मढौरा में ​देशी शराब के तीन धंधेबाज गये जेल 
#दैनिक खोज खबर डेस्क 
मढौरा (सारण)
स्थानीय थाना की पुलिस ने शराब के धंधेबाज के खिलाफ छापामारी किया । जिसमे शनिवार को संध्या में तीन शराब के साथ पकड़ाये । पुलिस ने तीनो  को जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष हीरा लाल प्रासाद ने बताया की पकड़े गये लोगों के पास दो दो लीटर देशी शराब भी था । जिनको जेल भेजा गया वो सभी खैरा थाना के  तकिया गांव  धर्मनाथ राय , सरगटि गांव के लाल बहादुर राय और शिव बहादुर राय है । ये तीनो मढौरा थाना क्षेत्र के ओलहनपुर से शराब के साथ पकड़े गये थे । इसके अलावे भी ओलहनपुर में तीन जगहो से 15-15 लीटर देशी शराब पकड़ाया था । लेकिन धंधेबाज फरार हो गये थे । पुलिस ने बताया की लगभग डेढ़ दर्जन लोगों पर शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ़्तारी के लिये छापामारी की जा रही है । छापामारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई अरुण कुमार सिंह , मोहम्मद अकबर , राम प्रवेश उरांव , मोहमद मेराज सहित लगभग आधे दर्जन पुलिस बल थे ।