जानिए… बिहार में कहां का उच्च विद्यालय बारूद की ढ़ेर से मिट्टी पलित होते-होते बचा
 ✍🏻कुमार विपेंद्र

सीवान :
 जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर बडरम गांव स्थित उच्च विद्यालय मिट्टी पलित होते-होते बच गया।दिन के करीब सवा एक बजे रहे थे।बारूद के धमाकों से एका-एक बड़रम गांववासी कांप गये।इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बड़रम हाई स्कूल के समीप कोहराम मच गया।लोग चीखते-चिल्लाते लोग इधर-उधर भागने लगे।धमाकों की तीब्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गोदाम की दीवारें कई जगह से उड़ गयीं।मकान के की दीवारें तहस-नहस हो गईं।आनन-फानन में हुसैगंज प्रखंड प्रशासन को सुचना दी गयी।प्रखंड प्रशासन फायर बिग्रेड की दो छोटी गाड़ियों के साथ बड़रम हाई स्कूल पहुचा।करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।पुनः फायर बिग्रेड की बड़ी गाड़ी मंगाई गई।सवा तीन बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका और तब जाकर लोगों की जान में जान आयी।

घटना के सम्बन्ध में एएसआई जफर आलम ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले की गंभीरता से जाँच की जायेगी।पटाखा कारोबारी मुर्तजा के लाइसेंस की भी जाँच की जायेगी।लाइसेंस नहीं होने की सूरत में उसपर एफआईआर किया जायेगा।एक सवाल के जवाब में श्री आलम ने कहा कि विद्यालय से महज 20 फिट की दुरी पर विस्फोटक को स्टोर किया जाना किसी भी दृटिकोण से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

उत्क्रमिक उच्च विद्यालय बड़रम के प्रधाध्यपक शंकर सिंह ने कहा कि उन्हें विद्यालय के इतने करीब भारी मात्रा विस्फोटक स्टोर किये जाने की जानकारी नहीं थी।श्री सिंह विभाग को इस संबंध में लिखेंगे और आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई करेंगे।