सारण :अचानक आगलगी से घर समेत करीब एक लाख की संपति जलकर राख
#रिपोर्ट -अयूब रजा /नगरा

नगरा
नगरा पंचायत के मसिहन गांव में रविवार की शाम अचानक आग से से मीना कुरैशी के पुत्र तकदीर कुरैशी का घर समेत करीब एक लाख की संपति जलकर राख हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी सजदा और बच्चे झोंपड़ीनुमा अपने आशियाने घर मे सुये हुए थे।तब तक कही से चिंगारी उड़ कर झोपड़ी में आग लग गई और पड़ोसियों के हल्ला करने पर उनकी पत्नी और बच्चे घर भाग कर अपनी जान बचाई।देखते देखते आग की की लपटे इतनी तेज थी की तुरन्त आशियाना जलकर खाक हो गया।

पीड़ित का ना रहने का घर है और ना खाने को अन्न है।वहीँ ग्रामीणों ने सुचना पाकर आनन फानन में आग को बुझाने की काफी प्रयास किया लेकिन फिर भी आशियाना जलकर खाक हो गया।इतनी वही किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।तब तक घर समेत सभी सामान जल चुका था। हालांकि आग कैसे लगी,इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों की तत्परता से अगल-बगल का घर जलने से बच गया। वही पीड़ित सजदा के घर जलजान से रोरोकर बुराहाल है और परिवार मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता है।अब उनके सामने विकट समस्या उतपन्न हो गए है।वही स्थानीय लोगों ने मुखिया व प्रशासन से पीड़िता को राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।वहीँ सीओ अरबिंद प्रसाद सिंह ने बताया की जो उचित मुआवजा होगा वो दिया जायेगा.सुचना पाकर नगरा मुखिया पुत्र संजीत कुमार राय पहुच कर पीड़ित को हर सम्भव मदद किया और कहा की आगे और भी मदद किया जायेगा।