नगर पंचायत की पूर्व मुख्य पार्षद उर्मिला देवी का निधन, नगर में शोक

#कैंसर से थी पीड़ित मुंबई में चल रहा था इलाज:
मढ़ौरा(सारण):नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद उर्मिला देवी के अचानक निधन की सुचना से नगर क्षेत्र में शोक फैल गया I वार्ड नम्बर एक से दो बार पार्षद चुनी गई उर्मिला देवी नगर पंचायत में लगातार दो बार मुख्य पार्षद रही थी I

वर्त्तमान में वार्ड एक से उनके पति और पूर्व चेयरमैंन लक्ष्मी राय पार्षद है I उर्मिला देवी कैंसर रोग से पीड़ित थी और फिलहाल मुंबई कैंसर हॉस्पिटल में उनका पिछले कुछ महीने से इलाज चल रहा था I

उर्मिला देवी का शव देर संध्या मढ़ौरा पहुंचा I शव के पैतृक गांव तकिना पहुंचने से पूर्व नगर पंचायत कार्यालय भवन में अंतिम दर्शन के लिये रखा गया I जहां वर्त्तमान मुख्य पार्षद ललन राय सहित अन्य निर्वाचित पार्षद ने अंतिम दर्शन किया और उन्हें पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रधांजलि भेट किया I

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ललन राय ने बताया कि पूर्व मुख्य पार्षद के आकस्मिक निधन पर नगर पंचायत में शुक्रवार को एक शोक सभा का भी आयोजन किया जायेगा I सरल और सादगी के कारण पुरे नगर क्षेत्र में लोकप्रिय रही पूर्व मुख्य पार्षद उर्मिला देवी को प्रगतिशील महिला के रूप में जाना जाता रहा है I ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली उर्मिला देवी ग्रेजुएट और बीएड तक की शिक्षा प्राप्त थी I इस कारण भी उनका महिला, पुरुष पार्षदों और नगर्वाशियों के बीच विशेष लोकप्रियता प्राप्त थी I स्राधांजलि अर्पित करने वालो में मुख्य पार्षद ललन राय, उपमुख्य पार्षद बिपिन सिंह,कार्यपालक पदाधिकारी मो. जमाल अख्तर अंसारी,पार्षद रंजीत सिंह, जीतेन्द्र साह, अमरजीत कुमार, मनोज सिंह, गीता देवी, पूर्व पार्षद उर्मिला देवी,पार्षद प्रतिनिधि राहुल भारद्वाज, विष्णु गुप्ता,राजू साह, सुदीश राय, शम्भू महतों,रणधीर सिंह, पुरुषोतम सिंह, प्रमोद कुमार,मंटू कुमार, विकास कुमार, सुरेन्द्र कुमार,पहलाद कुमार, विकास मित्र सुमन नट, अर्जुन राम,अमित कुमार,मंटू सिंह सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे I
#साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा (सारण)