दरियापुर(सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस ने 34 गैलेन में रखा 2590 लीटर देशी शराब के साथ ट्रक व एक स्कूटी किया बरामद।
उक्त संबंध में थाना अध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि बीती रविवार की रात गुप्त सूचना मिली कि नाथा छपरा गांव में एक ट्रक स्प्रिट उतर रहा है। जिसपर ततपरता दिखाते हुए छापेमारी किया जहा से ट्रक पर लदा 34 गैलेन में रखा 2590 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए एक स्कूटी बरामद किया गया है। जहा से कारोबारी अंधरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा पर कारोबारी का पहचान कर लिया गया है जिसकी गिरफ्तारी जल्द ही कर लिया जाएगा।