सारण : भ्रष्टाचार जन सुधार कमिटी का हुआ गठन
अमनौर /सारण
विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक भ्रष्टाचार को रोकने के लिए समाजिक कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर भ्रष्टाचार जन सुधार कमिटी का गठन किया. स्थानीय एचआर काॅलेज रोड में समाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक किया. जिसमें सरकारी कार्यालयों व विभिन्न पंचायतों में विकास योजनाओं में ब्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित युवाओं ने इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने तथा उसे उजागर कर सजा दिलाने के लिए एक कमिटी गठन करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान समाजिक कार्यकर्ताओं ने “भ्रष्टाचार जन सुधार कमिटी” का गठन किया. जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष – डाॅ. अनिल प्रसाद कुशवाहा , सचिव – रजनीश राय , उपाध्यक्ष – मुन्ना चौह्वान , महासचिव- डाॅ. धन्ना देवी ,कोषाध्यक्ष- सत्येन्द्र कुमार तिवारी , संगठन मंत्री- मिथिलेश कुमार व उपेन्द्र कुमार , प्रवक्ता- ललन प्रसाद सिंह , मीडिया प्रभारी- मनमोहन कुमार, अर्जून राम व जंगबहादूर साह को चुना गया. कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान बीते दिनों मशरक के राजापट्टी में असामाजिक तत्वों द्वारा डाॅ. भीमराव अम्बेदकर की मूर्ति तोड़े जाने की कड़े शब्दों में निन्दा किया. तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग किया. बैठक की अध्यक्षता डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा तथा संचालन रजनीश राय ने की.




Recent Comments