सारण :सदर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हुए सख्त, सईदा बेगम कि शिकायत पर त्वरित हुआ निष्पादन

छपरा
सदर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा के द्वारा अनुमंडल भर से आये जन शिकायत का त्वरित करवाई कर परिवादों का किया जा रहा है निष्पादन ।
लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा के द्वारा कई मामले का निष्पादन किये जाने के बाद आम जनता में विश्वाश जगी है ।
एक आवेदिका सईदा बेगम का शिकायत था कि उन्हें इंद्रा आवास योजना तहत प्रथम क़िस्त की राशि का भुगतान 25000 रुपये मात्र किया गया था एवम द्वितीय राशि की क़िस्त 35000 नही किया गया था । लोक शिकायत में मामला आने के बाद बाकी की रकम भी मिली ऐसी ही एक मामला बिजली से सम्बंधित था । जो आवेदक जलेस्वर पांडेय ने लोक शिकायत में अपना आवेदन दिया जिसपर प्रदीप कुमार झा के द्वारा विभागीय करवाई कर उक्त उपभोक्ता को न्याय मिला। ऐसे सैकड़ो मामले है जिनका निष्पादन तेजी से किया जा रहा है। त्वरित कार्य निष्पादन पर आवेदकों में संतोष और अधिकारी के प्रति न्याय की विश्वास जगा है ।
न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक , छपरा




Recent Comments