
पटना(अनूप नारायण सिंह) : उन्होंने कहा, ”मैं झूठी मर्दानगी को बढ़ावा देने वाले किरदार नहीं करना चाहता. मैं उन सब विचारों के सख्त विरुद्ध हूं, जो कहते हैं कि मर्द को दर्द नहीं होता या औरतों की तरह क्यों रो रहा है. मैं भले ही पर्दे पर बैड या नेगेटिव किरदार करता हूं. लेकिन मैं कभी ऐसा किरदार नहीं करूंगा जो चाइल्ड अब्यूज को दिखाए. इसके लिए भले ही मुझे कितने ही पैसे क्यों न दिए जाएं.”
साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वो पर्दे पर सिर्फ अच्छे रोल ही करना चाहते हैं. पंकज ने कहा, ”कहानी में कुछ किरदार बुरे भी होते हैं लेकिन इसके पीछे की इंटेशन को देखना भी जरूरी है. कई बार हम ऐसे किरदारों को व्यंग के रूप में भी करते हैं. मैं धीरे-धीरे वो बदलाव करने की कोशिश कर रहा हूं जो मैं खुद इस इंडस्ट्री में देखना चाहता हूं.”




Recent Comments