सारण :शेरपुर मे जेनरल स्टोर से नगद सहित हजारों रुपए मूल्य के सामान की चोरी -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#

डोरीगंज-:
“”””””””””
छपरा पटना मुख्यमार्ग के शेरपुर गेट के समीप स्थित संतोष जेनरल स्टोर सह पान दूकान का ताला तोड़ चोरो के द्वारा गल्ले से नकद 2000 हजार रूपये समेत हजारो रूपये मूल्य के समान चोरी कर ली गई ।
घटना मंगलवार रात की बताई जाती है प्राप्त जानकारी के अनुसार दूकानदार को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई जब वह एक शादी समारोह से वापस घर लौटा तो पाया कि दूकान के दोनो ताले टूटे पड़े है और अन्दर रैक से सर्फ साबुन स्टेशनरी तथा कीमती पान मसाला के दर्जनो डिब्बे गायब है शेरपुर गाँव निवासी दूकानदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रिश्तेदारी के एक शादी समारोह मे गया था जिसमे शामिल होने के लिए घटना से एक दिन पूर्व शाम को ही जाना पड़ा जिसकी जानकारी होने के बाद ही चोरो के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया उधर इस घटना को लेकर आस पास के दूकानदारो मे भी भय व दहशत का माहौल देखा गया चोरी की इस घटना से आहत दूकानदारो के बीच मायूसी देखी गई ।




Recent Comments