सारण :मानव श्रृंखला निर्माण के पूर्व संध्या पर अमनौर में निकाली गई विशाल मशाल जुलूस
अमनौर /सारण

दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ आयोजित मानव श्रृंखला निर्माण के पूर्व संध्या पर बीडीओ, सीओ के नेतृत्व में अमनौर बाजार में निकाली गई विशाल मशाल जुलूस. शनिवार की देर शाम बीडीओ वैभव कुमार सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित प्रखंड, अंचल कर्मी सहित शिक्षक व बुद्धिजीवियों ने हाथों में मशाल लिए उक्त कुप्रथा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय से चल कर अमनौर बाजार का भ्रमण किया. जहां इस दौरान लोगों को इसके लिए जागरूकता पैदा की गई. वहीं लोगों से राज्य व्यापी अभियान मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की गई. उक्त मौके पर सैकड़ों की संख्या में प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी कर्मी, शिक्षक, समाजिक कार्यकर्ताओं के साथ – साथ जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा व अन्य लोग शामिल थे.




Recent Comments