
✍परमार अखिलेश
————–

सारण :बाढ़ राहत-राशि नप वासियों को नदारत
⏩नगर प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन के प्रति क्षोभ
⏩निकाय चुनाव में निवर्तमान पार्षदों को वोट कैसे देगे वार्ड वासी?
✍परमार अखिलेश
▶दिघवारा (सारण)
आपदा घोषित ग्राम पंचायतों को प्रति परिवार 6500रूपये उनके खाते में स्थांतरित हुए मगर,नगर वासी बाढ़ राहत राशि से महफूज हैं। बहरहाल,लोगों में क्षोभ व्याप्त है। मोहल्ला मीरपुर की विधवा मीना कुँवर,ललिता कुँवर वृद्ध जवाहर साह की देनदारी चुकाने की आशा निराशा में बदल गयी। अंचल कार्यालय राशि नदारत बता दिया है ।आवंटन के आश्वासन व नेताओं के भाषण पर अबतक इंतजार कर लोग निराशा हो गए है। आसन्न निकाय चुनाव में नगर पार्षदों को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है ।
10 ग्राम पंचायत के पीड़ितों के मिल गई राशि- बाढ़ पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के तहत शीतलपुर दिघवारा तक चार राहत शिविर चले पूड़ी सब्जी का पैकेट नगर व ग्रामीण बाढ पीड़ित परिवारों मे वितरित हुए थे। दीपावली के बाद मकर संक्रांति तक ग्रामीण लाभुकों को राशि बैंक खाता के जरिए प्राप्त हो गया मगर नगर बंचित रहा।
अंचलाधिकारी का इस्तीफा बना रहस्य -दिघवारा अंचलाधिकारी अजय शंकर ने बाढ राहत व बचाव संपन्न कराने के बाद अपने पद से इस्तीफा देकर राहत राशि स्थानांतरित प्रक्रिया बाधित कर दी। मगर श्री शंकर के इस्तीफे से कई सवाल आज भी अनुत्तरित हैं। वर्वर्वर2015 में डीजल अनुदान राशि वितरण को लेकर तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी वर्मा ने भी त्यागपत्र दे दिया था। अपुष्ट खबरों के मुताबिक बीडीओ ने नेताओं उच्चाधिकारियों के दबाव में आ कर नौकरी छोड़ना पसंद किया। कुछ वैसा हुआ होगा सीओ अजय शंकर के साथ।
वर्ष 2013 में हुए राहत घोटाले की लीपापोती :वर्ष 2013 में दिघवारा अंचल में 1करोड22लाख राहत राशि का घोटाला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया था,दरियापुर मे1करोड 25लाख के आवंटन में पूरी राशि घोटाले की भेंट चढ गयी थी ,वहीं दिघवारा में आवंटित 4करोड50लाख में एक करोड़ 25लाख का घोटाला डीएम कुंदन कुमार के तबादले के बाद दब गया। तत्कालीन सीओ समय्यार व अंचल नाजीर पैतृक विभाग व अन्यत्र स्थानांतरित हो गए।
सनद रहे कि तत्कालीन अंचलाधिकारी समय्यार ने अनुमंडल प्रशासन व पंचायत प्रतिनिधियों के दबाव में राशि आवंटन की संस्तुति की थी । संभवतः सीओ अजय शंकर के सामने यही समस्या रही होगी । फिलहाल सोनपुर सीओ दिघवारा के अतिरिक्त प्रभार में हैं जो पंचायतों का निपटारा कर चुके हैं।
भाजपा व अन्य दलों का धरना भी नहीं दिलवा सका राहत राशि -फरवरी में नगर भाजपा ने एक दिवसीय धरना दिया था । फिर नागरिको ने सड़क जाम की घोषणा की थी । गत्ते दिवस मानवसंसाधन मंत्री अशोक चौधरी का घेराव कुछ लोगो ने अम्बेडकर चौक के समीप किया था । उन्होंने अनुमंडलाधिकारी को निर्देशित की। मगर, कार्यालयीय सूत्र बताते है अब संभव नहीं है। दूरभाष पर अंचलाधिकारी ने बताया कि राशि आवंटन के लिए आपदा प्रबंधन जिला पदाधिकारी को संस्तुति प्रेरित कर दी गई है । प्राप्ति के बाद आपने लाइन कर दिया जाएगा ।




Recent Comments