मझौलिया:- बिहार दिवस के मौके पर छात्रों ने निकाली प्रभात रैली
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:- आदर्श राजकीय मध्य विधालय सरिसवा के छात्र-व छात्राओं ने बिहार दिवस के मौके पर विभिन्न नारों के बीच प्रभात फेरी निकली|छात्रों के हाथो मे स्लोगन लिये जत्थे विभिन्न चौराहों पर लोगों को जागरूक कर रहे थे|वही 105वें बिहार दिवस के अवसर पर विधालय मे नुक्कड़ नाटक का कार्यक्रम किया गया|इस मौके पर प्रधानाध्यापक रामशंकर सिंह अरविन्द श्रीवास्तव पशुराम पाण्डेय सुरेश हजरा नूतन ठाकुर अब्दुल रशिद सहित विधालय प्रवंधन समिति के अध्यक्ष अशोक पाण्डेय भी मौजूद रहे।