सारण :फसल क्षतिपूर्ति राशि से वंचित किसानों ने प्रखण्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन
#कृषि पदाधिकारी पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप
#रिपोर्ट-सुरभि तिवारी /तरैया


तरैया:06अप्रैल2018
फसल क्षतिपूर्ति राशि नही मिलने से नाराज डुमरी पंचायत के दर्जनो किसानों ने प्रखण्ड कार्यालय पर हंगामा किया।तथा एक शिकायत प्रतिवेदन बीडीओ को सौपा है जिसमे कृषि पदाधिकारी पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया गया है।किसानों का कहना है कि ये लोग किसान सलाहकार एवं राजस्व कर्मचारी के कार्यालय का चक्कर काट चुके है।लेकिन इन्हें गन्ना क्षितपुर्ति का राशि नही मिला।किसानों का कहना है कि कृषि पदाधिकारी ने कहा कि तुम्हारे खाते में जितना राशि जाएगा उसका आधा देना होगा।जब हमलोग राजी नही हुए तो राशि खाते में नही भेजी गयी जबकि फसल क्षतिपूर्ति की राशि रिटर्न कर दिया गया।दिए गए शिकायत प्रतिवेदन पर लौआ के रामनाथ राय, हरेश राय, राजमंगल राय, रामप्रवेश राय, चकिया के सुरेश सिंह, केशव सिंह, फुलेना सिंह, नन्दकिशोर सिंह, मंगल राय आदि सहित 23 किसानों के हस्ताक्षर है।
बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत प्रतिवेदन पर जाँच की जाएगी।और दोषियो पर आवश्यक करवाई करते हुए प्रथमिकी दर्ज की जायेगी।
कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह ने कहा कि उक्त आरोप गलत है।राशि आने पर उन्हें दी जाएगी।
सारण :फसल क्षतिपूर्ति राशि से वंचित किसानों ने प्रखण्ड कार्यालय पर किया प्रदर्शन




Recent Comments