सिवान :देवरिया ने जमाया कप पर कब्जा
#रिपोर्ट-परवेज अख्तर /सिवान

जीरादेई: प्रखड के जयप्रकाश उच्च बिद्यालय में चल रहे देश रत्न डॉ राजेन्दर प्रसाद अंतराजिय फुटबॉल टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच एकता क्लब देवरिया और हिटलर क्लब बैशाली के बिच खेला गया। जिसमे देवरिया की टीम ने बैशाली को चार गोल से हराकर कप पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। बेहतरीन खेल के लिए देवरिया टीम के टुनटुन साहनी को पुरष्कार दिया गया। देवरिया के गोलकीपर रामु रजक को भी पुरष्कार दिया गया।
सबसे पहले फ़ाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि रघुनाथपुर विधयक हरिशंकर यादव ने फीता काटकर किया।उद्घाटन करते हुए विधायक हरिशंकर यादव ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन सरहनीय योग्य है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में फोटबॉल खेल जा बिकाश होगा और खोई पतिभा का उदय होगा।
दस हजार दर्शकों के बिच उद्घाटन के समय गाजे-बजे के साथ आतिशबाजी की भी ब्यवस्था थी,जिसको देख दर्शक मंत्रमुघड रह गए।
इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजनकर्ता जीरादेई प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष हरेंदर रहे,जबकि अध्यक्ष पर्मेन्दर शर्मा थे।
मौके पर अजय चौहान,बलिंदर सिंह,निर्भय सिंह,प्रयाग यादव,बीरेंदर तिवारी,जयप्रकाश उच्च विद्यालय के प्रधानचार्य कृष्ण कुमार सिंह,सत्येन्दर श्रीवास्तव, ललन शर्मा,प्रमोद यादव,नन्दलाल सिंह कुशवाहा,अशोक मुखिया के साथ हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे।




Recent Comments