सारण :प्रभुनाथ कॉलेज परसा में छात्र संघ चुनाव सम्पन्न

परसा
जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभु नाथ कॉलेज परसा में पहली वार हुई छात्र संघ चुनाव प्रशासन की कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच शांति पूर्ण सम्पन हो गया।चुनाव में छात्र के अपेक्षा छात्राओ ने अधिक संख्या में भागीदारी दर्ज कर मतदान कर गर्व महसूस किया।तेज धुप के वावजूद भी मतदान करने की जूनून छात्र छात्राओ की भाड़ी रहा।संघ की चुनाव में उम्मीदवारों ने वोटर को आकर्षित करने के लिए लग्जरी वाहन का उपयोग किया गया।
#पुरे दिन कैप कर अड़े रहे प्रत्याशी –
पहली वार हुई छात्र संघ चुनाव में प्रत्यासी से ज्यादा मतदातों में जूनून देखा गया।चुनाव में उम्मीदवार रहे छात्र छात्रा के साथ परिजन और समर्थको ने पुरे दिन कॉलेज के समीप कैप कर मतदाताओ को रिझाने में लगे रहे।कैप तक लाने के लिए उम्मीदवारों के द्वारा निजी वहन और बाईक का प्रयोग किया गया।शादी शुदा मतदातों को मैके तथा ससुराल से आकर मतदान करते देखा गया।
#कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच हुई चुनाव-
प्रभु नाथ कॉलेज परिसर में आयोजित छात्र संघ मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नही होने और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर पर्यवेक्षक डॉ सत्येन्द्र प्रसाद यादव डॉ कपिल देव नारायण सिंह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ संजय सिंह दंडाधिकारी स सीओ राम भजन राम प्रचार्य डॉ पुष्प राज गौतम परसा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पुसनि राम हुलाश प्रसाद यादव डेरनि तथा दरियापुर के पुलिस के अलावे महिला पुलिस बल की उपस्तिथि में शांति पूर्ण सम्पन हुआ।
#19 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला मतदान पेटी में हुआ बंद-
स्थानीय प्रभु नाथ कॉलेज परसा में पहली वार हो रही छात्र संघ चुनाव में 6 एकल पदों पर 19 प्रत्यासियों ने नामांकन दाखिल किया है।जिसमे 4 छात्राओ ने नामांकन किया है।6 पदों के उम्मीदवारों की भाग्य की फैसला 42 सौ छात्रो ने मतदान कर करना था।जिसमे लगभग सात सौ मतदाताओ ने मताधिकार का प्रयोग किया।सोमवार को 16.5% मतदान के साथ 19 प्रत्यासियो का भाग्य का फैसला मत पेटी में बंद हो गया।