कृष्णा यादव ने अंतिम दिन भी जनसम्पर्क में दिखाई दम
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ✍ Brajesh Bharti
सोमवार को राजद नेत्री कृष्णा यादव ने अनुमण्डल अंतर्गत विभिन्न इलाकों में घूम – घूम कर पूर्व उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
राजद नेत्री ने सलखुआ प्रखंड के माठा,सतबैर,हंसारी,बनकट्टी,हथरा,कोपरिया सहित कई स्थानों का दौरा कर आमजनों से रू-ब-रू हुई।
इस मौके पर कृष्णा यादव ने कहा कि लालू प्रसाद ने गरीबो और शोषितों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष किया।जिस वजह से साजिशन लालू प्रसाद यादव को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवा दिया।उन्होंने कहा कि मंगलवार को तेजस्वी यादव की संविधान बचाओ न्याय यात्रा ऐतिहासिक होंगी।जनता – जनार्दन नीतीश कुमार के फालतू फरमानों से तंग आ चुकी है और परिवर्तन का मूड बना चुकी है।
इस मौके पर भवेश भारती कोपरिया मुखिया प्रतिनिधि भिन्सी यादव, सलखुआ मुखिया मिथिलेश विजय, पप्पु यादव,बिनय यादव, मनीष यादव, रामकुमार यादव ,मनोज यादव ,मंटू यादव इन्द्रेव यादव ,अजय यादव व बिपिन भगत, विजय कुमार, राजीव कुमार, दिनेश राम सहित अन्य मौजूद रहें।







Recent Comments