बेतिया – गौनाहा:– *एसएसबी के द्वारा भारी मात्रा में नेपाली गांजा के साथ एक कारोबारी को किया गया गिरफ्तार*

न्यूज़ इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से लगातार हो रही अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर पैनी नीगाहें बनाये 44 वी बटालियन नरकटियागंज एसएसबी इनरवा बीओपी के जवानो ने सीमा से शुक्रवार के अहले सुबह जब्दी गांव के समीप पीलर संख्या 424/18 के पास से नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे 52 किलो नेपाली गांजा के साथ एक कारोबारी को धर दबोचने में सफलता पाई है । 44 वी बटालियन नरकटियागंज डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि एक संदीग्ध व्यक्ति नेपाल से गांजा लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाला है । सूचना के आधार पर जवानो द्वारा तत्काल नाका पर सर्च अपरेसन सुरू किया गया । जवानों ने नेपाल की तरफ से आता एक संदिग्ध को रोककर गहन तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान तस्करी कर लाये जा रहे नेपाली गाजा बरामद हुआ । वही गिरफ्तार कारोबारी के पास से 3000/₹ नेपाली करेंसी, एक छुडी़ और एक मोबाइल बरामद हुआ । गाजा बरामद होते ही एसएसबी ने संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया । डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि ग्यारह पैकेट मे 52 किलो तस्करी के गांजा जब्त किया गया है । गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के महादेव पट्टी निवासी राजकिशोर दास के रूप में हुई है । इधर एसएसबी जप्त गांजा और गिरफ्तार कारोबारी को ले अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है ।