छपरा :ट्रैफिक रूल रेगुलेशन के अनदेखी से नेवाजी टोला चौक पर लगातार जाम की स्थिति

#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठक

डोरीगंज ( छपरा ) ट्रैफिक रूल रेगुलेशन के अभाव मे नेवाजी टोला चौक पर लगातार जाम की स्थिति अब आए दिन लोगो पर भारी पडता जा रहा है. सोमवार की सुबह 8 बजे से ही चौक पर लगे भीषण जाम के कारण भिखारी चौक बायपास व गरखा छपरा एनएच 102 करीब ढाई घंटे जाम रहा ।

जिसके दौरान लोग घंटो जाम से जूझते नजर आए इस दौरान कई स्कूली वाहनो के साथ बाईक सवार नौकरी पेशा वाले लोग समय पर पहुचने की जल्दबाजी मे बेहद परेशान व बेहाल दिखे। चौक के दूकानदारो ने बताया कि इस चौक पर अक्सर जाम लगना अब आम बात हो गई। जबकि यहाँ ट्रैफिक कन्ट्रोल पोस्ट की सख्त जरूरत है।

जिसपर जिला प्रशासन का कोई ध्यान नही ट्रक चालक सडक पर ही गाडियाँ खडी कर बाते शुरू कर देते है कभी आडे तिरछे ही वाहनो को खडा इधर उधर चले जाते है जिससे रोज जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है ।।

वही जाम के कारण गरखा छपरा व भिखारी चौक से बायपास रोड मे वाहनो की लम्बी कतारे खडी रही जो घंटो बाद दिन के करीब साढे 10 बजे जाकर स्वत: समाप्त हुआ तथा जाम मे फँसे यात्रियो ने राहत की साँस ली ।