मृतक के परिजनों को मिला आपदा राहत का चेक

पानापुर(सारण)सड़क दुर्घटना की विभिन्न घटनाओं में मृत प्रखंड के दो लोगो के परिजनों को बुधवार को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार -चार लाख रुपये की राशि का चेक मिला ।सीओ रंधीर प्रसाद ने अपने कार्यालय कक्ष में सड़क दुर्घटना में मृत मिथौरा निवासी मिथलेश कुमार की मां ललिता देवी एवं बेलौर गांव निवासी मृतक गुडडू गिरी की विधवा मेनका कुमारी को आपदा राहत का चेक सौंपा।