डुमरी गांव में पुरानी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी, पति-पत्नी दोनों गम्भीर

मांझी(सारण) : थाना क्षेत्र डुमरी गांव में पुरानी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में पति पत्नी दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए. दोनो घायलों को स्थानीय लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया. जहां दोनो का इलाज चल रहा है.

घायलो में मो आशिफ खा तथा पत्नी अंजुम खान शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाने से पुअनि ददन राय अस्पताल पहुचकर घटना के बारे में जानकारी ली.पूर्ब में विवाद के कारण चाकूबाजी की घटना भी हो चुकी है.