सारण :नवनिर्मित विधालय भवन  का विधायक चोकर बाबा ने किया उद्धाटन 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
शुक्रवार को  प्रखंड के नवनिर्मित  नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, अपहर दलित बस्ती का उद्धाटन स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने फिता काटकर किया. मालूम हो कि स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा  से विधालय के लिए जमीन सरकार को उपलब्ध कराया था. जहां विभागीय मद से उक्त विधालय का निर्माण कराया गया. उद्धाटन के पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. उक्त मौके पर  बीडीओ वैभव कुमार, सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, बीईओ जगदीश भगत, एमडीएम प्रभारी प्रियंका कुमारी, प्राचार्य मुन्नी लाल सिंह, अजीत पाण्डेय, पूर्व शिक्षक रामेश्वर पाण्डेय, निर्मल पाण्डेय, मुखिया पति विजय मांझी सहित अन्य लोग शामिल थे. सभा की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य ब्रम्हानंद पाण्डेय तथा संचालन सुरेश रंजन ने किया.